ट्रैक्टर बैक करने के दौरान धक्का लगने से एक व्यक्ति की मौत



विकास कुमार का रिपोर्ट
मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत हासनदाग गांव में शनिवार के दोपहर में ट्रैक्टर से दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत। मृतक की पहचान हासनदाग गांव निवासी मुशन चौधरी उम्र लगभग 70 वर्ष के रूप में हुआ। जानकारी के अनुसार हासनदाग के चरकपथली के पूरब तरफ दानरो नदी किनारे चिरौंजिया गांव के गोपाल साव मनदीप साव के नया चिमनी ईट भट्ठा के मिट्टी खुदाई जेसीबी और ट्रैक्टर से मिट्टी का धुलाई हो रहा था। वहीं पर मुसन चौधरी मुंशी का कार्य कर रहा था। जो ट्रिप गिनकर कौड़ी बांट रहा था। इसी क्रम में हारादाग निवासी मनोज प्रसाद गुप्ता के जॉन डियर ट्रैक्टर बैक करने के दौरान ट्रैक्टर से जोरदार धक्का लगा जिससे गंभीर चोट लगा। आनन-फानन में अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मुसन चौधरी की मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना उनके परिजनों को दिया गया। तभी उनके परिजन वहां पर आए और शंभू साव पर हत्या के आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। इसी बीच स्थानीय ग्रामीणों के बीच बचाव से मामला शांत हुआ। तथा इस घटना के संबंध में मेराल थाना को सूचना दिया गया। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी विष्णु कांत अपने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच मामले की जानकारी लिया। और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating