संयोजिका नें विद्यालय के हेड मास्टर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, थाना में मामला दर्ज

सगमा प्रखंड से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट
सगमा(गढ़वा )। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालयों में जब नैतिक पतन के समाचार सामने आते हैं तो समाज में आक्रोश और चिंता की लहर फैल जाती है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है जहाँ एक स्कूल की संयोजिका सुष्मा कुमारी ने विद्यालय के हेडमास्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला न केवल शिक्षक और शिक्षा के बीच के विश्वास को तोड़ने वाला है, बल्कि यह शिक्षा व्यवस्था की गरिमा पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।
यह मामला गढ़वा जिला अंतर्गत सगमा प्रखंड का है जो की राजकीय मध्य विद्यालय उत्तरी सोनडीहा स्कूल की है पीड़िता जो की विद्यालय में संयोजिका के पद पर पदस्थापित है ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय उत्तरी सोनडीहा के प्रधानाध्यापक ने बीते बुधवार को प्रातः 11 बजे के करीब विद्यालय के ही संयोजिका के साथ विद्यालय के स्टोर रूम में छेड़खानी करने का प्रयास किया। संयोजिका ने बताया की हर दिन की भांति मैं विद्यालय की स्टोर रूम में एमडीएम के चावल के बोरी की गिनती कर रही थी उसी वक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललित कुमार पीछे से स्टोर रूम में आए और आकर मेरा साड़ी पकड़ लिया तथा मेरे शरीर के ऊपरी हिस्सों को छूने का प्रयास किया जब मैं अपने बचाव में हल्ला करने का प्रयास किया तो ललित कुमार ने मेरा मुंह बंद कर मुझसे कहा कि अगर हल्ला करोगी तो तुम्हारे पति को जान से मरवा देंगे तथा भर समाज में तुम्हारी इज्जत नीलाम कर देंगे। संयोजिका ने बताया की बीते महीने विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललित कुमार द्वारा मुझे अकेला पाकर मुझे छेड़ने का प्रयास कर चुका है ।आरोपी शिक्षक द्वारा जबरन अपने फोन में मुझे अश्लील वीडिओ दिखाने की कोशिश करता था तथा लगातार मुझे धमकी देता था कि अगर यह बात किसी से कहोगी तो तुम्हें संयोजिका के पद से हटा देंगे।
इस संबंध में प्रधानाध्यापक ललित कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है।
धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाइक छोड़ने के लिए पैरवी (मदद) करने के बजाय लोगों को करें जागरूक
विनोद पटेल की रिपोर्ट गढ़वा (धुरकी): बाइक छोड़ने के लिए पैरवी (मदद) करने के बजाय लोगों को करें जागरूक उक्त...
छात्रावास से हुई चोरी की पुलिस ने किया खुलासा
धुरकी से विनोद पटेल की रिपोर्ट धुरकी। धुरकी थाना के निकट राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय के अनुसूचित जाति छात्रावास से...
एक नाम जद अभियुक्त को धुरकी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
रामानन्द प्रजापति कि रिपोर्ट धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रक्सी पंचायत के कदवा गांव निवासी नीरज पासवान को धुरकी पुलिस ने...
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुरकी में स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन।
धुरकी प्रखंड से संवाददाता रवि प्रकाश केसरी का रिपोर्टप्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला 27 मार्च को धुरकी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य...
धुरकी मध्य विद्यालय के प्रांगण में शिक्षक कर्मियों को विशेष पांच दिवसीय योग शिविर का किया गया समापन।
धुरकी से बैजनाथ राम की रिपोर्ट।धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित बालक मध्य विद्यालय परिसर मे चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर...
Average Rating