0 1
पांडू में अवैध बालू का परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, पुलिस कर रही कार्रवाई - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 13 Second

पाण्डु प्रखंड से झारखंड दृष्टि संवाददाता नईम अंसारी की रिपोर्ट

पांडू (पलामू) — पांडू थाना क्षेत्र के बेलहारा से गुरुवार की देर रात एक ट्रैक्टर को अवैध बालू का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। यह कार्रवाई रात करीब 11 बजे की गई।

थाना प्रभारी विनेश कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने एक ट्रैक्टर को संदिग्ध स्थिति में देखा। जांच करने पर पाया गया कि ट्रैक्टर में अवैध रूप से बालू लोड किया गया था, जिसके बाद वाहन को जब्त कर थाना लाया गया।

उन्होंने बताया कि अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई जारी है। जब्त किए गए ट्रैक्टर के मालिक और चालक की पहचान की जा रही है एवं खनन अधिनियम के तहत आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress