2 0
युवती लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 25 Second



अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट

रमना । थाना क्षेत्र  बाजार निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता की 28 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी रविवार से लापता है। परिजनों का कहना है कि खुशबू की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।

युवती के लापता होने के बाद स्वजन पहले अपने स्तर से उसकी तलाश करते रहे। कई स्थानों पर खोजबीन करने के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब सोमवार को उसके भाई चंदन कुमार ने रमना थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है।

चंदन ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि बहन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी| रविवार के दोपहर घर से निकलने के बाद अब तक लौटकर नहीं आई है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं।

थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है| युवती की तलाश में आस-पास के थानों को भी सूचना भेजी गई है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress