अपने पति को कैंसर से पीड़ित रोग को बताकर सहायता लेने वाली महिला को जालसाज बताया : हरेंद्र चौधरी
विकास कुमार
मेराल । प्रखंड मुख्यालय स्थित चरका पत्थर नूरी मस्जिद में पिछले शुक्रवार को जुम्मे के नमाज के बाद मुसलमान भाइयों से हासनदाग गांव की महिला बताकर अपने पति के असाध्य बिमारी में आर्थिक सहायता मांगने वाली महिला जालसाज बताई जा रही है। नमाजियों द्वारा कैंसर पीड़ित के सहायता के लिए आर्थिक सहयोग देने का खबर छपने के बाद सोमवार को हासनदाग के मुखिया पति हरेंद्र चौधरी, बीडीसी नंदू चौधरी सहित दर्जनों लोगों ने गांव में बैठक कर बताया कि अखबार में छपी खबर पढ़ने एवं पीड़ित महिला का चेहरा देखने के बाद देखा गया कि यह महिला यहां की नहीं है। लोगों ने बताया कि सुशीला देवी पति विजय चौधरी के नाम का हासनदाग गांव में कोई महिला नहीं है। यह महिला हासनदाग गांव का नाम बेचकर पैसे की ठगी करने वाली एक जालसाज महिला है। लोगों ने कहा ऐसे जालसाजी करने वाली महिला से सावधान रहने की जरूरत है।
मौके पर नंदू चौधरी, प्रणय चौबे, अनिल चौधरी, संतोष चौधरी, छठन चौधरी, कौसर अंसारी, महबूब अंसारी, राजबली चौधरी, बिरांची चौधरी, नागेंद्र चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating