सगमा के नए सीओ सह बीडीओ बने विमल कुमार सिंह, 13 वें बीडीओ के रूप में पदभार किया ग्रहण

अखिलेश राम की रिपोर्ट
सगमा। प्रखंड कार्यालय मे नए सीईओ सह बीडीओ बिमल कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रखंड के 13 वें बीडीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्हें धुरकी के अंचल अधिकारी सह प्रभारी बीडीओ जुल्फिकार अंसारी ने विमल कुमार सिंह सी ओ के अलावा अतिरिक्त प्रखंड विकास अधिकारी का प्रभार भी सौंप दिया है। वहीं इस दौरान उन्होंने प्रखंड से अंचल के सभी कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। वही प्रभार ग्रहण करते ही नए सी ओ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सगमा प्रखंड में विकास की गति को रफ्तार देना है।वही गांव-गांव तक सरकार की योजनाएं अंतीम व्यक्ति तक पहुंचे और लाभुकों को उसका लाभ मिले यही उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य सभी के सहयोग से मिलजुलकर किया जाएगा। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना प्रखंड प्रशासन की जिम्मेवारी है जिसे सभी को मिलकर निभाना होगा। कोई भी व्यक्ति विकास योजनाओं से वंचित नहीं रहे। इस पर ध्यान दिया जाएगा। सी ओ सह बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों का समान रुप से विकास करना मेरी प्राथमिकता होगी।
मौके पर चोन्हास एक्का रवि रंजन कुमार अजित कुमार बड़ाबाबू सुरेंद्र सिंह इरफान हबीब,बीपीओ अभय कुमार सी आई सतीश कुमार,सरोज कुमार रशीद जमाल दिनेश मौर्या साबिर अंसारी इत्यादि प्रखंड एवं अंचल कर्मचारी मौजूद थे
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating