डीलर पर लगा दो माह का राशन नही देने का आरोप

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । प्रखंड के चुंदी गांव की डीलर लीलावती देवी पर दो माह का राशन नही देने का आरोप लगाते हुए लाभुको ने शुक्रवार को उनके दुकान के समक्ष जमकर बवाल काटा। लाभुक अंगूठा लगवाकर राशन नही दिए जाने से काफी नाराज थे। जानकारी के अनुसार डीलर की ओर से जुलाई और अगस्त माह का राशन देने के नाम पर बड़ी संख्या में लाभुको का अंगूठा लगवाकर पर्ची निकलवाया गया था,परंतु राशन देने में टाल मटोल किए जाने से लाभुको का धैर्य जवाब दे दिया।इसके बाद आक्रोशित लाभुक डीलर पर करवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। लाभुक शंभू यादव,राजबली विश्वकर्मा,,मंगल सिंह,कबूतरी देवी, मनोज साह,सुरेश साह,अनिल राम,कमला देवी आदि ने बताया कि अनलोगो से जुलाई एवम अगस्त माह का अंगूठा लगवा लिया गया है,बावजूद डीलर की ओर राशन नही दिया जा रहा है। इधर मामले की सूचना पर गांव पहुंचे बीडीओ सह एमओ विकास पांडेय ने लाभुको को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मौके पर विकाश साह,मेघु साह,धनंजय साह,शिवपूजन साह,बिनोद प्रजापति,सुजीत प्रजापति, एसकुमार प्रजापति,अवधेश साह सहित बड़ी संख्या ग्रामीण मौजूद थे। इधर पूछे जाने पर बीडीओ सह एमओ ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से की गई शिकायत के आलोक में डीलर से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। संतोषजनक जवाब नही मिलने पर विधि सम्मत करवाई की जायेगी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating