रक्षाबंधन पर केसरवानी समूह का अनोखा उपहार – नवजात के लिए 900 ml रक्त की व्यवस्था
Read Time:1 Minute, 40 Second

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जब अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ व्यस्त थे, तभी एक भावुक पल समाजसेवा का उदाहरण बन गया। मैं देवघर में राखी बंधवा रहा था, तभी फोन पर सूचना मिली कि हमारे छोटे भाई रवि कुमार के 9 माह के बच्चे के लिए 900 ml रक्त की तत्काल आवश्यकता है।
तुरंत यह संदेश ग्रुप में साझा किया गया और कुछ ही क्षणों में दीपक केसरी (गल्ला पट्टी) का जवाब आया – “AB+ मेरा है”।
दीपक केसरी तत्काल ब्लड बैंक पहुंचे और बच्चे के लिए आवश्यक रक्त उपलब्ध कराया।
इस नेक कार्य में शुभम केसरी, दीपक केसरी, और बच्चे के पिता रवि कुमार व उनकी पत्नी स्वयं मौजूद रहे।
हालाँकि रक्षाबंधन की व्यस्तता के कारण कुछ सदस्य उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन केसरवानी ग्रुप ने एक बार फिर साबित किया कि वह 24 घंटे समाजसेवा के लिए तैयार और सक्रिय है।
दीपक केसरी को समाज की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। हमारे युवा सदस्य बिना घबराहट के तुरंत मदद के लिए आगे आते हैं, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating