एससी एसटी एवं ओबीसी के छात्र-छात्राओं का निःशुल्क नामांकन
विकास कुमार
मेराल। किस्मती कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी एंड नर्सिंग मेराल, गढ़वा, झारखंड में 79 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह निर्णय लिया गया है कि एएनएम,जीएनएम, डी फार्मा, बी फार्मा प्रशिक्षण लेने वाले पहले 60 छात्र-छात्राओं का निःशुल्क नामांकन लिया जाएगा। जिससे गढ़वा एवं आसपास के जिलों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राएं जो पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई नहीं पूरी कर पाते हैं। वैसे छात्र-छात्राओं के लिए किस्मती कॉलेज आफ फार्मेसी एंड नर्सिंग का यह निर्णय मिल का पत्थर साबित होगा। उक्त बाते प्रेसवार्ता के माध्यम से संस्थान के सचिव वीरेंद्र प्रसाद ने जानकारी दी, संस्थान अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है संस्थान में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार भी मुहैया कराई जाएगी। संस्थान के निदेशक लव कुमार सिंह ने कहा कि हमारी संस्था गरीब असहाय लोगों के प्रति हमेशा से उनके उत्थान के लिए काम करते आई है आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। उक्त अवसर पर संस्थान के उप प्राचार्य विकास कुमार मिश्रा उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating