कैलान में नीलांबर-पीतांबर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन,मैच में बंजारी की जीत

भवनाथपुर से संवाददाता विशाल कुमार चौधरी की रिपोर्ट
भवनाथपुर। प्रखंड के कैलान पंचायत स्थित शिवाजी खेल मैदान में ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में दुसरे दिन मंगलवार को नीलांबर-पीतांबर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन थाना SI नारायण प्रसाद यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया।
मौके पर नारायण प्रसाद यादव ने कहा कि आज के दौर में खेलकूद बहुत जरूरी हैं यह खेल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है और बोले की आपकी खेल बहुत ही रोमांचक है। बोले जहां भी जरूरत होगी, वे इस आयोजन कर्ताओं के सहयोग करेंगे।उद्घाटन मैच आदीवासी स्पॉटिंग क्लब कवलदाग और बंजारी की टीम के बीच खेला गया, जिसमें बंजारी की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। निर्णायक की भूमिका फुलेंदर यादव ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मुखिया राजकिशोर सिंह ने किया।इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि रामप्रताप यादव, अजीत साह,रामाधार यादव, करेश यादव, रामप्रीत यादव,राजमोहन यादव, कमीटी अध्यक्ष अनिल यादव, उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, सचिव आलोक यादव, उप सचिव रंजीत पटेल, कोषाध्यक्ष विशाल पटेल, उप कोषाध्यक्ष बीरबल यादव, धमेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी फुलेंद्र यादव, संरक्षक संजय यादव, नगीना यादव, नागेंद्र साह, सूर्यदेव यादव, उमेश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating