प्रखंड प्रमुख ने कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक करने का दिया निर्देश
भीड-भाड़ वाला मेराल बस स्टैंड पर दो कांस्टेबल नियुक्त कराने का प्रस्ताव पारित
विकास कुमार
मेराल । प्रखंड सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख दीपमाला कुमारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी ली गई, साथ ही सभी विभागों की बारी बारी से समीक्षा की गई। अंचल निरीक्षक जॉनसन गिद्दी द्वारा मोटेशन, तथा थाना दिवस पर विवादों के निपटारा सहित कई अन्य जानकारी दी गई। आपूर्ति विभाग के समीक्षा में बताया गया कि राशन पूर्व की भांति दिया जा रहा है। ग्रीन कार्ड धारी को राशन नहीं मिलने की शिकायत पर बताया गया कि जुलाई और अगस्त दो माह का राशन अगस्त में ही दिया जाएगा। प्रभारी कृषि पदाधिकारी द्वारा बीज वितरण की जानकारी दी गई। जिस पर सदस्यों द्वारा लाभुक सूची उपलब्ध कराने की मांग की। अबुआ आवास में राशि प्राप्त नहीं होने की जानकारी दिया गया। वन विभाग द्वारा जंगली जानवरों से फसल नुकसान के लिए फॉर्म भरकर विभाग में जमा करने पर मुआवजा मिलने की जानकारी दी गई। सदस्यों द्वारा कई किसानों का मुआवजा भुगतान नहीं होने का मामला उठाया गया जिस पर बताया गया की सरकार से आवंटन की मांग की गई है राशि मिलते ही भुगतान किया जाएगा। वही पीएचडी विभाग के समीक्षा में खराब पड़े जल मीनार तथा चापाकल को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा के समीक्षा में टीसीबी और मेड बंदी कार्य करने के लिए प्रस्ताव बनाकर जिला को भेजने का निर्णय लिया गया। वही 15वीं वित्त में राशि नहीं होने की जानकारी दी गई। बैठक में भीड-भाड़ वाला मेराल बस स्टैंड पर दो कांस्टेबल नियुक्त कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में उप प्रमुख निजामुद्दीन खां, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी दिलीप कुमार रजक, बीटीएम प्रवीण मिश्रा, प्रखंड नाजिर सुनील कुमार, सहायक रिजवान अख्तर सहित सभी विभाग के प्रतिनिधि एवं पंचायत समिति सदस्य शामिल थे।
Read Time:3 Minute, 11 Second