धुरकी बिजली विभाग से परेशान है आम ग्रामीण जनता
सगमा प्रखंड से अखिलेश राम की रिपोर्ट…..
सगमा प्रखण्ड क्षेत्र के पुतूर, सोनडीहा, बीरबल, घघरी सहित अन्य गांवों में करीब 20 दिनों से बिजली मे पवार कम आने से ग्रामीण जानता परेशान हैं। वही ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग आज कल इतना लापरवाह हो गया है कि समय-समय पर लाइन नहीं दे रही है। वहीं बिजली विभाग को हम लोग समय-समय पर अपना बिल पैसा भी देते हैं अभी हम लोगों का लाइन मोटर के सहारे धान रोपाई किए थे लेकिन बिजली नहीं आने के कारण हम लोगों का धान एवं मक्का मरने के कगार पर है जब हम लोग पावर हाउस धुरकी में लाइन के लिए फोन करते हैं तो पावर हाउस के द्वारा बोला जाता है की लाइन अभी खराब है लेकिन सगमा प्रखंड के कुछ गांव में लाइन हमेशा चालू रहता है। आपको बताते चले की सगमा प्रखंड में 2 फिटर के द्वारा लाइन दिया जाता है। (1) सगमा फिटर (2) मकरि फिटर जबकि सगमा फिटर हमेशा चालु रहता है और उसमें पवार भी सही रहता है। लेकिन मकरि फिटर में न तो लाइन सही से मिलता है न तो पावर वहीं कभी कभी लाइन भी आता है तो इतना कट पीट होता है कि इसका कोई हिसाब नहीं। ग्रामीणों का कहना कि बीरबल गांव में जो लाइन सगमा फिटर से आया है उस मे जोड़ दिया जाएगा तो तीन गांव सगमा फिटर में हों जायगा और हम सबों को समय से बिजली और पवार भी मिलने लगेगा। इधर सोनडीहा गांव के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी दशरथ बैठा ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग आज कल इतना खराब हो गया है कि ग्रामीण जानता परेशान हो गया है। और हमारे आस पास के लोग मोटर के सहारे खेती बाड़ी किए हैं, ओ भी मरने के कगार पर है। हम बिजली विभाग के यही कहना चाहते हैं कि बिजली मे सुधार करे और सगमा फिटर में 33 हजार मे जोड़ने कि भी प्रयास किया जाय
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating