।। श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):- सिविल सर्जन और एसडीओ की बड़ी कार्रवाई,अरविंद मेडिकल क्लीनिक एंड हॉस्पिटल को किया सील ।।
✍🏻संवाददाता अरमान खान
श्री बंशीधर नगर :- सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी एवं एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुये कथित अवैध रूप से संचालित अरविंद मेडिकल्स क्लिनिक व हॉस्पिटल को सील कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक सीएस एवं एसडीओ ने अरविंद मेडिकल्स क्लिनिक व हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्लिनिक के संचालन में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से इसे सील कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि उक्त क्लिनिक बिना वैध लाईसेंस और आवश्यक दस्तावेजों के संचालित किया जा रहा था, जो नियमों का खुला उल्लंघन है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रूप से चल रहे निजी अस्पतालों और क्लिनिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
उस मौके पर अकाउंट मैनेजर राजीव रंजन, बिपेश राज तमांग, कौशलेश कुमार समेत कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating