उपायुक्त ने नगर ऊंटरी में अनुसूचित जाति छात्रावास और प्रखंड भवनों का किया निरीक्षण,दिए निर्देश

✍🏻गढ़वा ब्यूरो अरमान खान
बंशीधर नगर:शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने नगर ऊंटरी स्थित राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन की स्थिति कुछ भागों में जर्जर पाई गई, जिसे तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश उपायुक्त ने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दिया गया।
मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने उपायुक्त को बताया कि विद्यालय के मुख्य द्वार के आसपास विद्यालय द्वारा बनाई गई दुकानों का किराया नियमित रूप से नहीं मिल रहा है। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी दुकानों का किराया बाजार दर के अनुसार प्रत्येक माह के अंत तक विद्यालय को दिया जाए। जो लोग किराया नियमित रूप से नहीं देंगे, उनके दुकान आवंटन को रद्द कर दुकान खाली कर दिया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर को इसका पालन सुनिश्चित कराने का जिम्मा दिया गया।
उपायुक्त श्री यादव ने हॉस्टल की मरम्मत कार्य की देखरेख करने हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश और भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रेमलाल सिंह को निर्देशित किया।
साथ ही, प्रखंड कार्यालय नगर ऊंटारी के बाहर पुराना जर्जर भवन पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद हटाया नहीं गया। इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी नगर ऊंटरी से 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया। समय पर कार्रवाई नहीं होने पर उपायुक्त ने अपनी गंभीर नाराजगी व्यक्त की।
यह निरीक्षण क्षेत्र के शिक्षा और आधारभूत संरचना सुधार में प्रशासन की तत्परता और जवाबदेही को दर्शाता है।उक्त अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, अंचल पदाधिकारी विकास कुमार सिंह ,वीडियो रोशन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating