विधायक ने दिया करारा जवाब,लगाया गलत अफवाह फैलाने का आरोप,कहा–


मझिआंव:- विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने साफ शब्दों में स्पष्ट किया है कि कुछ विरोधी तत्व के लोग अपने स्वार्थ साधने एवं जनता को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से यह झूठा प्रचार कर रहे हैं कि उन्होंने गढ़वा डीसी दिनेश यादव को हटाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। पुछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह आरोप पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद है। कुछ लोग पुर्व में भी जनता को गुमराह किया है और करने का प्रयास कर रहे हैं। जनता सब जानती है।
विधायक श्री सिंह ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि सच्चाई यह है कि डीसी साहब जिले में बेहतर कार्य कर रहे हैं और वे आगे भी जनता की भलाई के लिए उनसे और अच्छे कार्य की अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने दोहराया कि उनकी प्राथमिकता हमेशा जनता का अधिकार, क्षेत्र का विकास और पारदर्शी व्यवस्था रही है। और रहने की पुरी उम्मीद है। डीसी साहब अच्छे पदाधिकारी हैं,यह हम क्या जनता भी कभी सोच भी नहीं सकती है। डीसी साहब को हृदय से बधाई देता हूं कि जनता हित में जो कार्य कर रहे हैं वो निरंतर करते रहें।
विरोधियों पर निशाना साधते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि विरोधियों का काम केवल अफवाह फैलाना है, जबकि उनका कर्तव्य जनता की आवाज़ को सशक्त करना है। उन्होंने चुनौती दी कि यदि विरोधियों के पास कोई ठोस सबूत है तो सामने रखें, अन्यथा जनता को गुमराह करना बंद करें। और झुठे आरोप लगाना बंद करें।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पंचायत भवन के सभागार मे प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्राम सभा किया गया
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार...
आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंचा बिजली।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां टोला चबूतरवा में चालीस...
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव...
आजादी के 78 साल बाद आदिवासी लुका टोला मे रैयती जमीन में समोहीक रास्ता निकाला गया
आजादी के 78 साल बाद भी कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत के आदिवासी टोला लुका में सड़क नहीं बन पायी...
हरिहरपुर ओपी से 200 मीटर की दूरी पर मंदिर से हनुमान जी की मुकुट चोरी की गई।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* हरिहरपुर ओपी क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, आजाद नगर(लेदरवा पर)...
प्लस टू उच्च विद्यालय में औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर भड़के बीडीओ।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में मंगलवार को...
Average Rating