0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार की रिपोर्ट

बिशुनपुरा प्रखंड के हरवासवा शिव मंदिर (बाकी नदि के तट पर) विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वाधान में स्थापना दिवस के अवसर पर बजरंग बली का महा आरती का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विभिन्न गांव के राम भक्तो की टोली महा आरती में शामिल हुए.

वहीं पर राम भक्तों ने अपना- अपना विचार प्रकट किए , हिन्दु एकता को बढावा देने पर विशेष बल दिए. प्रखंड धर्माचार्य रविन्द्र कुमार मिश्रा के द्वारा पन्चमुखी हनुमान जी की महाआरती की गई.सभी हनुमान भक्त श्री हनुमान जी के प्रतिमा पर पुष्प् अर्पित करते हुए जय श्री राम की जयकारे लगाए जय श्री राम, जय हनुमान आदि नारे लगाए गए, तथा सनातन धर्म, संस्कृति धर्म पर विशेष बल देते हुए जिला धर्माचार्य राधे श्याम पांडे ने कहा कि हमारे विश्व हिंदू परिषद के जुझारू कार्यकर्ता समय- समय पर पुरी समर्पण एव निष्ठा के साथ कार्यक्रम करते रहते हैं. इसके लिए क्षेत्र वासियो के लिए गौरव की बात है .

वही विश्व हिंदू परिषद के प्रखन्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि पुरे देश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी से लेकर 31 अगस्त तक प्रखन्ड के सभी पंचायतो में स्थापना दिवस मनाया गया l इस मौके पर जिला धर्माचार्य राधे श्याम पांडे, प्रखन्ड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, रविन्द्र मिश्रा, मंदिर पुजारी डब्बलु पांडे, नवल किशोर गुप्ता ,नन्द लाल राम, रामजन्म साह, राम रेश चन्द्रबन्शी, सहित अनेको राम भक्त मौजूद थे l

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *