0 0
Read Time:3 Minute, 15 Second



डंडा पुलिस ने डेढ़ माह के दुधमुंहे बच्चे के हत्यारे बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

खबर गढ़वा जिले की डंडा थाना क्षेत्र से सामने आया था कि डेढ़ माह के दुधमुंहे बच्चे की संदेहास्पद मौत हो गई थी जांच में जुटी थी पुलिस फिर क्या बाप को पुलिस ने जांचों उपरांत सत्यता पाने के बाद गिरफ्तार कर भेजा जेल

बाप निकला बेटे का हत्यारा कलयुग का बाप बेटे को गला दबाकर मौ/त के घाट उतार दिया

डंडा से राजेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट

डंडा (गढ़वा)
जिले के डंडा थाना क्षेत्र के बहेरवादह टोले में दिनांक  26/08/2025 दिन मंगलवार की रात्रि करीब 3.30 बजे के बीच डेढ़ माह के दुधमुंहे बच्चे मनीष कुमार की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई थी। जानकारी के अनुसार मृत बच्चा मनीष की मां नीलम देवी कुछ दिनों से अपने माईके डंडा थाना क्षेत्र के बहेरवादह टोला में रहती थी जबकि उसका ससुराल पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनिया गांव में था । सोमवार की शाम निलम देवी के पति राजू चौधरी अपने घर भजनीया से अपने पत्नी व बच्चे को लेने ससुराल बहेरवादह पहुंचा था जिसके बाद दोनों पति -पत्नि के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोक झोंक होने लगा था । जिसके बाद नीलम के पति राजू उसी रात्रि में करीब 3.से 4 बजे के बीच अपना घर वापस लौट गया था जबकि उसकी पत्नी अपने माइके में बहेरवादह बच्चे को लेकर रह गई थी मंगलवार की अहले  सुबह उसकी बच्चे की मौत हो गई थी इधर घटना की जानकारी मिलते ही डंडा थाना प्रभारी दिलीप कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व मृत बच्चे के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु गढ़वा सदर अस्पताल में भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया था। मृत बच्चे की मां नीलम देवी ने डंडा थाना में आवेदन देकर अपने पति राजू के द्वारा बच्चे की गला दबाकर हत्या करने की आरोप लगाई थी। थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया था कि हम पूरे मामला की छानबीन पूरे गहनता से करेंगे हत्यारा कोई भी हो उसे बक्सा नहीं जाएगा लेकिन जांच में पता चला कि मनीष कुमार के पिता ने ही मनीष कुमार को गला दबाकर मौत के घाट उतार था

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *