0 0
Read Time:3 Minute, 18 Second
आयुष्यमान आरोग्य मंदिर सह स्वास्थ्य उपकेंद्र सोह पचपड़वा में स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ,100 महिलाओ ने लिया लिया स्वास्थ्य लाभ।
गढ़वा: गढ़वा जिले के गढ़वा प्रखंड मुख्यालय के आयुष्यमान आरोग्य मंदिर सह स्वास्थ्य उपकेंद्र सोह पचपड़वा में गुरुवार, 18 सितंबर को राज्यस्तरीय “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत 16 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ आयुष्यमान आरोग्य मंदिर सह स्वास्थ्य उपकेंद्र सोह पचपड़वा में किया गया।

वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन  आयुष्यमान आरोग्य मंदिर सह स्वास्थ्य उपकेंद्र सोह पचपड़वा के डॉ जयंत कुमार गौरव,एवं सीएचओ अनु कुमारी सहित स्वाथ्य टीम के द्वारा फीता काटकर किया गया। वहीं इस अवसर पर डॉ जयंत कुमार गौरव ने कहा कि “नारी के स्वस्थ रहने से ही परिवार और समाज सशक्त बनता है। सरकार द्वारा चलाई जा रही इस पहल का लाभ हर महिला तक पहुँचना चाहिए।इसी उदेश्य के चलते आज इस केंद्र पर भी इसका शुरुआत किया गया, वहीं डॉ जयंत कुमार गौरव ने बताया की लोगो क़ो समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से बीमारियों की पहचान और उपचार समय पर संभव हो पाता है।”
वहीं डॉ जयंत ने यह भी कहां की इस पखवादा मे पहुचे लोगो क़ो खान-पानअपनी दीन चर्या पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहीए, जिससे अपने शरीर क़ो स्वस्थ्य रखा सके, और बीमारियों क़ो अपने शरीर से दूर किया जा सकता है, जिससे लोग स्वस्थ रह सकते है।
आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. डॉ जयंत कुमार गौरव ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान महिलाओं की एएनसी जांच, एनसीडी जांच, एचबी जांच, आरबीएस जांच समेत शुगर, बीपी, एवं अन्य विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी तथा जरूरतमंद मरीजों को दवा उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन दिवस पर लगभग 100 एव पुरुष का जाँच कर दवा दिया गया एव महिलाओं की जांच कर उनका उपचार भी किया गया।

वहीं इस मौके पर आयुष्यमान आरोग्य मंदिर सह स्वास्थ्य उपकेंद्र सोह पचपड़वा के डॉ जयंत कुमार गौरव,सहित  सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी अनु कुमारी, सहिया सबनम वीवी, संगीता देवी, सवीना बीबी, प्रभा देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित रहे।….

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *