।। श्री बंशीधर नगर :- HITACHI एटीम का किया गया उद्घाटन, अब पैसा लेन देन के लिए बैंक के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर ।।
✍🏻ARMAN KHATRY
श्री बंशीधर नगर:- अनुमंडल मुख्यालय अंतर्गत शहर के मुख्य बाजार दीनानाथ होटल के बगल में हिटाची एटीएम का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हिटाची मास्टर इंचार्ज विनय कुमार गुप्ता और संचालक मुकेश कुमार की भांजी एंजेल कुमारी के हाथों से संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया ।

एटीएम के संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि बंशीधर नगर के धरती पर यह मेरा एटीएम का दूसरा ब्रांच है। एटीएम के शुरू हो जाने से क्षेत्रवासियों को अब बैंकिंग सेवाएं और भी आसान व सुविधाजनक तरीके से मिल सकेगी साथ ही मुकेश कुमार ने बताया कि एटीएम में हमेशा 100 200 और 500 के नोट उपलब्ध रहेंगे।
साथ ही फ्रेंचाइजी आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि इस एटीएम की स्थापना लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है। अब ग्राहकों को नकदी निकासी, बैलेंस जांच समेत अन्य सेवाओं के लिए बैंक शाखा तक नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने एटीएम शुरू होने पर खुशी जताई और कहा कि इससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी। उद्घाटन में शामिल चंदन कुमार गुप्ता,दीनानाथ प्रसाद,मुकेश कुमार,छोटू गुप्ता के साथ सत्येंद्र पासवान उपस्थित थे।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating