श्रमदान कर किसानों ने टूटे सुंदर बांध को किया मरम्मत


अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । गम्हरिया के किसानों ने तेज बारिश के कारण टूटे सुंदर बांध की मरम्मत श्रमदान से दो दिनों के अंदर कर अप्रतिम साहस और एकजुटता का परिचय दिया है। विदित हो कि पिछले शुक्रवार की रात हुई तेज बारिश के कारण सुंदर बांध का लगभग तीस फीट तटबंध टूट गया था। जिस कारण खेतो में मिट्टी और पानी भर जाने से लगभग तीस एकड़ में लगे धान की फसले प्रभावित हुई थी।वही लगभग सौ एकड़ में लगी धान और आगे बोए जाने वाले गेहूं के फसलों पर भी खतरे का बादल मंडराने लगे थे।जिसे देखते हुए किसानों ने श्रमदान से बांध की मरम्मत करने का निर्णय लिया। इसके बाद सभी किसान स्थानीय निवासी सीआरपीएफ जवान उपेंद्र यादव एवम समाजसेवी दिलीप पासवान के नेतृत्व में रविवार से कुदाल लेकर बांध की मरम्मत में जूट गए। लगभग दो सौ ट्रैक्टर मिट्टी भरने के बाद 50 फिट गहरे और 20 फिट चौड़े इस तटबंध के मरम्मत का कार्य सोमवार को पूरा कर लिया गया । ग्रामीणों ने बताया कि यदि उक्त तटबंध की मरम्मत नहीं की जाती तो जलस्तर नीचे चले जाने के कारण गर्मी के दिनों में कई गांवों में पेयजल संकट उत्पन्न हो जाता।साथ ही तालाब में पानी नही रहने के कारण छठ पूजा भी प्रभावित होता। उक्त बातो को ध्यान में रखते हुए बगैर किसी सरकारी मदद के सुंदर बांध के तटबंध की मरम्मत आपसी सहयोग से किया गया है। बहरहाल बांध मरम्मत के बाद किसानों के इस प्रयास की चहुओर प्रशंसा हो रही है। बांध मरम्मत कार्य में देववंश यादव,अशोक यादव,अनिल यादव,चांसी यादव,रामसहाय यादव,गुड्डन यादव,रघुनाथ राम,नागेंद्र राम,राजेश राम आदि किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
रमना में रोमांचक मुकाबला: मानदोहर ने रमना बी टीम को 27 रनों से हराया
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियम लोग नाइट...
Average Rating