0 0
Read Time:3 Minute, 41 Second
छठ मईया के आशीर्वाद से गढ़वा सहित पूरे देश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे : मिथिलेश ठाकुर

पूर्व मंत्री ने किया छठ पूजा सामग्री का वितरण


गढ़वा। आस्था और समर्पण का महापर्व छठ के द्वितीय अनुष्ठान खरना के मौके पर रविवार को मेराल के डंडई रोड में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने छठ व्रतियों के बीच फल एवं छठ पूजा सामग्री का वितरण किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। इस दौरान श्री ठाकुर ने छठ व्रतियों के बीच 40 पेटी सेव, 20 बोरा संतरा, दो क्विंटल सिंघाड़ा, एक क्विंटल मूंगफली, 35 क्विंटल हल्दी, अदरक, मूली, गाजर आदि सहित नारियल, अगरबत्ती एवं अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया।
मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि छठ महापर्व के मौके पर भक्ति और सेवा के संगम में शामिल होकर हृदय आत्मिक संतोष से भर उठा। छठी मईया सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद बरसाएं, ऐसी प्रार्थना है। छठ मईया के आशीर्वाद से गढ़वा सहित पूरे देश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। श्री ठाकुर ने कहा कि कठोर तपस्या एवं पवित्रता का प्रतीक छठ महापर्व से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि छठी मईया की ऐसी महिमा है कि जो श्रद्धालू पर्व करने में सक्षम नहीं हैं, वे भी अच्छी तरह से पर्व कर सकते हैं। इस महापर्व में भिक्षाटन कर पर्व करने का बहुत बड़ा महत्व है। इस दौरान काफी संख्या में लोग छठ व्रतियों को दिल खोलकर सहयोग करते हैं ताकि गरीब से गरीब छठ व्रती भी छठ महापर्व कर सके। उन्होंने कहा कि छठ मईया ऐसा आशीर्वाद बनाए रखें कि वे हमेशा छठ महापर्व में बढ़ चढ़ कर छठ व्रतियों को सहयोग कर सकें। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष शंभु राम, प्रखंड प्रमुख दीपमाला, सूर्य प्रकाश, संजय भगत, विरेंद्र प्रसाद, दशरथ प्रसाद, विनोद प्रसाद, शंभु प्रसाद, कामेश्वर सिंह, राजेश बैठा, अशोक राम, नवीन प्रसाद, हेमंत कुमार सिंह, ज्ञान रंजन मिश्र, जहुर रंगसाज सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


बॉक्स में

गढ़वा में फल वितरण आज

गढ़वा। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर गढ़वा में सोमवार को छठ व्रतियों के बीच फल एवं छठ पूजन सामग्री का वितरण करेंगे। झामुमो गढ़वा के तत्वावधान में शहर के रंका मोड़ पर घंटा घर के समीप प्रातः आठ बजे से फल वितरण किया जाएगा। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *