बाजार में श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़, प्रशासन सर्तक

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । छठ पर्व को लेकर रमना प्रखंड मुख्यालय सहीत आसपास के ग्रामीण इलाकों के प्रमुख घाटों और बाजारों की ओर जाने वाले मुख्य पथों पर भीड़ देखी गई। मुख्यालय के गंगा तालाब, लऊँगा नदी स्थित मड़वनिया छठ घाट और तेलियाही बांध घाट सहीत गम्हरिया के सुन्दर बांध तक जाने वाले रास्तों पर वाहनों की धीमी चाल और जाम की स्थिति बनी रही।
स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मुख्यालय से होकर गुजरी एनएच 39 के साथ साथ सभी चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर गस्ती तेज रही। यातायात सुचारू रखने के लिए मोबाइल पुलिस भी सक्रिय रहे| श्रद्धालुओं और खरीदारों की भीड़ के कारण कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही।
बाजार में केले, नारियल, नींबू, सूप-दौरा और अन्य पूजा सामग्री की बिक्री चरम पर थी।
थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि पर्व के अंतिम दिन तक यातायात और भीड़ पर निगरानी लगातार जारी रहेगी। श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस-प्रशासन सक्रिय है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating