गंगा तालाब से लऊँगा नदी तक गूंजे जय छठी मइया के स्वर

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रमुख घाटों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यालय के गंगा तालाब छठ घाट, लऊँगा नदी स्थित मड़वनिया छठ घाट सहीत गमहरिया का सुंदर बांध छठ घाट, चांदराज और बारो पहाड़ी घाट के साथ-साथ रेलवे स्टेशन के समीप तेलियाही बांध छठ घाट श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार हैं।
सफाई, साज-सज्जा और सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। घाटों पर रंग-बिरंगी झालरों, बांस की सजावट और दीपों से वातावरण आस्था से आलोकित हो उठा है। स्थानीय समितियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और जल निकासी की पुख्ता तैयारी की है। महिलाओं और बुजुर्गों के सुगम आगमन के लिए रास्तों की मरम्मत एवं चूना छिड़काव का कार्य भी पूरा किया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। अंचलाधिकारी विकास पांडेय और थाना प्रभारी आकाश कुमार ने छठ पूजा आयोजन समिति समिति के साथ स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार घाटों का भ्रमण कर रहे हैं।
छठ घाट जय छठी मइया के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। व्रतियों ने सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
रमना में रोमांचक मुकाबला: मानदोहर ने रमना बी टीम को 27 रनों से हराया
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियम लोग नाइट...
Average Rating