खरौंधी का नंदकिशोर बना CISF सब-इंस्पेक्टर, मेहनत और संकल्प से जीता सपना

चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड के चन्दनी गांव निवासी नंदकिशोर मेहता ने अपने परिश्रम, धैर्य और अडिग संकल्प से सफलता की नई मिसाल कायम की है। उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयन प्राप्त किया।
नंदकिशोर ने अपने संघर्ष की कहानी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने ठान लिया था कि जब तक किसी अच्छे पद पर चयन नहीं होता, घर वापस नहीं लौटेंगे। पाँच वर्षों का कठिन परिश्रम, लगातार पढ़ाई और असफलताओं के बावजूद हिम्मत न हारना — यही उनके सफर की पहचान रही। यह उनका चौथा प्रयास था और इस बार उनकी मेहनत रंग लाई।
उनकी इस सफलता से गांव और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीणों ने उनके घर पहुंचकर फूल-माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। नंदकिशोर ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता, बड़े भाई और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार का आशीर्वाद और मार्गदर्शन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान, पूर्व विसूत्री अध्यक्ष राजेश रजक, पूर्व विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उन्होंने नंदकिशोर की इस उपलब्धि को गांव और युवाओं के लिए प्रेरक उदाहरण बताया।
सम्मान समारोह से पूर्व, चन्दनी हनुमान मंदिर से माला पहनाकर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पूरे गांव ने उनका स्वागत किया। इसके बाद चन्दनी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और अंत में उनके निवास स्थान पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
नंदकिशोर की कहानी यह संदेश देती है कि सपनों को पाने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन मेहनत, आत्मविश्वास और परिवार के आशीर्वाद से कोई भी मंज़िल हासिल की जा सकती है। उनके इस सफर ने यह साबित कर दिया कि संघर्ष जितना कठिन होगा, जीत उतनी ही शानदार और यादगार होगी।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating