छठ महापर्व की तैयारी तेज़ — खरौंधी प्रशासन ने संभाली कमान


खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा):छठ महापर्व को लेकर खरौंधी प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। शनिवार को थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी, अंचल अधिकारी गौतम कुमार लकड़ा और प्रखंड विकास पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चौरिया, सिसरी, गटियारवा और अरंगी सहित कई प्रमुख घाटों पर जाकर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और प्रकाश की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कार्य समय पर पूरे किए जाएँ।
सीओ गौतम कुमार लकड़ा ने कहा कि “छठ महापर्व आस्था और पवित्रता का प्रतीक है, इसलिए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो — यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
वहीं थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतज़ाम किए जा रहे हैं। किसी भी संदिग्ध स्थिति पर स्थानीय लोग तुरंत थाना को सूचित करें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating