।। केतार (गढ़वा):- विधायक अनंत ने मृतक के परिजनों को झामुमो कार्यकर्ताओं के हाथों दिलाया आर्थिक सहयोग
✍🏻ARMAN KHATRY
केतार (गढ़वा) :केतार प्रखंड के बलिगढ़ आदिवासी टोला निवासी मुना चेरो के पिता कईल चेरो के श्राद्ध कर्म में झामुमो कार्यकर्ताओं ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। यह सहयोग विधायक अनंत प्रताप देव के निर्देश पर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, कईल चेरो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई थी। ऐसे में विधायक के निर्देश पर झामुमो कार्यकर्ताओं की टीम ने मुना चेरो के परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहायता दी।
झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा आम और जरूरतमंद लोगों के हित में खड़ी रहती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी ऐसी हर संभव मदद की जाएगी।
परिजनों और ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए विधायक अनंत प्रताप देव तथा झामुमो कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
इस अवसर पर झामुमो प्रखंड सचिव छोटन कुमार सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, पंचायत अध्यक्ष सुशील यादव, बिट्टू सिंह, मिथिलेश गुप्ता, संजय सिंह उपस्थित थे।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पंचायत भवन के सभागार मे प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्राम सभा किया गया
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार...
आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंचा बिजली।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां टोला चबूतरवा में चालीस...
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव...
आजादी के 78 साल बाद आदिवासी लुका टोला मे रैयती जमीन में समोहीक रास्ता निकाला गया
आजादी के 78 साल बाद भी कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत के आदिवासी टोला लुका में सड़क नहीं बन पायी...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
Average Rating