।। श्री बंशीधर नगर(गढ़वा): भाकपा पार्टी ने 16 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन ।।
✍🏻 जिला ब्यूरो अरमान खान
बंशीधर नगर | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को त्रुटिपूर्ण हाल सर्वे खतियान और लैंड बैंक को रद्द करने सहित 16 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रखंड कार्यालय सहायक अनिल कुमार सिंह को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने कहा कि सरकार जनता की गंभीर समस्याओं को सुलझाने में रुचि नहीं रखती। उन्होंने कहा कि अलकर ग्राम में वर्षों पूर्व टूटा बांध आज तक मरम्मत नहीं हुआ है, जबकि डोभा निर्माण कराया जा रहा है। प्रदर्शन में श्री राम, विद्या पासवान, मदन राम, रामनाथ उरांव, रामविजय सिंह, यूनुस खान, मांदेव भुइया, नरेश भुइया, रामकेश पाल, भगवानी देवी, कौशल्या देवी, मजबुल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में भाकपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
Average Rating