

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलाला दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मेरा प्यारा झारखंड हुआ जवान हर युवा को चाहिए काम लेकिन अफसोस की बात है कि भरा पूरा झारखंड होने के बाद भी युवा सड़क पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं .
बिहार प्रदेश से झारखंड प्रदेश को कई सपने संयोग कर देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी बाजपाई ने अलग झारखंड राज्य की स्थापना की थी और सबसे ईमानदार छवि के आदिवासी नेता बाबूलाल मरांडी को पहला मुख्य मंत्री बनाया था भाजपा सरकार के तत्कालिन मुख्य मंत्री बाबूलाल मरांडी जी ने रघुबर दास जी ने लौनिहाल झारखंड को पाल पोश कर बड़ा किया आज झारखंड प्रदेश 25 बर्ष का युवा हो गया है इसे काम की जरूरत है विविध संसाधन से भरा झारखंड आज अपना अस्तित्व बचाने के लिए तरस रहा हैं सरकार की उदासीनता के चलते सभी संसाधन होते हुए भी झारखंड आज गरीबी है झारखंड में भरपूर मात्रा में खनिज संपदा कोयला लोहा अबरख चुना अलकतरा बालू पत्थर यानी सभी तरह के खनिज संपदा का भंडार है फिर भी आज का झारखंड बेहाल है आज झारखंड के युवा रोजगार के लिए सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं महिला मकान दुकान स्कूल बाजार कही सुरक्षित नहीं है किसान मजदूर की सुधी लेने वाला कोई नहीं है मजदूर पलायन कर रहे है जबकि दूसरे प्रदेश के बांग्लादेशी घुसपैठी झारखंड को लुट रहे हैं आज के युवा झारखंड में अस्पताल में दवाई नहीं है स्कूल में पढ़ाई नहीं है यहां के खनिज संपदा कोयला बालू चुना पत्थर दूसरे प्रदेशों में भेजा जा रहा है झारखंड के सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है जन जंगल जमीन का दोहन किया जा रहा है श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपाई और भारतीय जनता पार्टी के सपनो का झारखंड को जवान झारखंड को आज की सरकार भविष्य को कुचलनें का काम कर रही है हम जवान झारखंड में पच्चीसवें स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार और झारखंड के समस्त जन मानस को ढेर सारी शुभ कामना देते हुए आग्रह करते है कि युवा झारखंड में युवा को रोजगार देकर महिला को सुरक्षा देकर किसान को सम्मान देकर खनिज संपदा को लूटने से बचाकर झारखंड को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने की कृपा किया जाए
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*