Read Time:58 Second
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना ।एनएच-39 पर रमना-गढ़वा मार्ग स्थित सुखड़ा शिव मंदिर मड़वनिया के प्रांगण में लगे सिकंड़ सहित चार घंटा को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। घटना बुधवार की रात की बताई जाती है। गुरुवार की सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर के बरामदे में लगे सिकंड़ सहित चारों घंटे गायब है। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने इसकी लिखित सूचना रमना थाने को देते हुए न्यायोचित करवाई कि मांग की है। इधर मंदिर प्रांगण से हुई घंटा चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है ।