झारखंड राज्यचलंत ग्राम क्लिनिक कर्मचारी संघ का हुआ गठन

गढ़वा । झारखंड राज्यचलंत ग्राम क्लिनिक कर्मचारी संघ की बैठक रांची के जगन्नाथ पुरी मैदान परिसर में हुई। बैठक में चलंत ग्राम क्लीनिक के चिकित्सा एवं चिकित्सा सहायक के हो रहे विभिन्न तरह की परेशानियों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्व सहमति से राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अभय कुमार ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष, वेद प्रकाश, डॉ मनीष कुमार, डॉ संध्या कुमारी, डॉ चांदनी कुमारी और सरस्वती कुमारी को प्रदेश उपाध्यक्ष, फिरोज खान को प्रदेश महासचिव, विपिन कुमार, डॉ अरविंद कुमार और आनंद कुमार को प्रदेश संयुक्त सचिव, राजन केसरी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, मेहदी हसन को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, सुभाष सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री, डॉ कृष्ण कुमार को प्रदेश संयोजक, शाहिद खान को प्रदेश प्रवक्ता, डॉ नितीश परमार्थी और आशिक अंसारी को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया हैं। वही डॉ उत्कर्ष मिश्रा, दिनेश कुमार, दिव्या कुमारी, विष्णु दत्त दुबे, नवल किशोर, को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार ठाकुर ने कहा कि राज्य भर में आदिम जनजाति बहुल्य इलाके में चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहे हैं। उसके साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी इमरजेंसी का भी काम कर रहे हैं उसके बाद भी उन्हें अल्प मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्य कर रहे चलंत ग्राम के लिए के चिकित्सक और चिकित्सा सहायक को समय पर मानदेय भी नहीं मिलता उसके कारण उन्हें फील्ड में जाने में भी परेशानी होता है।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating