पंचायत सेवक के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई, भावुक हुआ पल



खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा)। पंचायत सेवक राजेन्द्र राम बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने के अवसर पर प्रखंड कार्यालय खरौंधी परिसर में एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रविन्द्र कुमार ने कहा कि राजेन्द्र राम ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान पंचायत प्रशासन को मजबूती देने का कार्य किया है। उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण सराहनीय रहा है। उनका योगदान प्रखंड के लिए हमेशा यादगार रहेगा।
वहीं अंचल अधिकारी (सीओ) गौतम कुमार लकड़ा ने कहा कि राजेन्द्र राम ने जमीनी स्तर पर सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका कार्य अनुभव और व्यवहार सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है। हम उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हैं।
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर माहौल भावुक रहा।
मौके पर उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य, विधायक प्रतिनिधि हिफाजत अंसारी, प्रखंड बीपीओ अंकित कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating