0 0
Read Time:2 Minute, 2 Second

खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट

खरौंधी (गढ़वा)। पंचायत सेवक राजेन्द्र राम बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने के अवसर पर प्रखंड कार्यालय खरौंधी परिसर में एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रविन्द्र कुमार ने कहा कि राजेन्द्र राम ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान पंचायत प्रशासन को मजबूती देने का कार्य किया है। उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण सराहनीय रहा है। उनका योगदान प्रखंड के लिए हमेशा यादगार रहेगा।

वहीं अंचल अधिकारी (सीओ) गौतम कुमार लकड़ा ने कहा कि राजेन्द्र राम ने जमीनी स्तर पर सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका कार्य अनुभव और व्यवहार सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है। हम उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हैं।


समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर माहौल भावुक रहा।


मौके पर उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य, विधायक प्रतिनिधि हिफाजत अंसारी, प्रखंड बीपीओ अंकित कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *