0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना । पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हुई सड़क दुर्घटना में प्रखंड के दुधवनिया निवासी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय कुमार सिंह के एकलौते पुत्र शिवम कुमार सिंह के आकस्मिक निधन की घटना पर क्षत्रिय गौरव एकता मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है| सोमवार को सिलीदाग स्थित धनंजय कुमार सिंह के आवास पर आयोजित शोक सभा में मंच के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर क्षत्रिय गौरव एकता मंच के अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि यह अत्यंत दुखद एवं असहनीय क्षति है; एक होनहार युवा का इस प्रकार असमय चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, और हम सभी इस दुःख की घड़ी में संजय कुमार सिंह एवं उनके परिवार के साथ खड़े हैं। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर धनंजय कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह, राजेश कुमार सिंह, मंटू सिंह, बबलू सिंह, कंचन कुमार सिंह, अभिनव कुमार सिंह, रंजन कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *