1 0
ससुर ने बहू को पैसे का प्रलोभन देकर दुष्कर्म (Rape)करने का किया प्रयास - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 52 Second

झारखंड के गिरिडीह जिले में एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है जहां ससुर ने बहू को पैसे का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। गिरिडीह जिले में सेवानिवृत ससुर पर बहु ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।बताया जा रहा है कि पीड़िता ने जिले के पचंबा थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पीड़िता के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को हिरासत में लिया गया है।पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की गयी है।बहु ने थाना में दिये आवेदन में जानकारी दी है कि उसके ससुर एक सेवानिवृत कर्मी हैं और पति अक्सर घर से बाहर रहते हैं। ससुर ने इसी का फायदा उठाने की कोशिश की है।कुछ दिन पहले भी उसके ससुर ने उसके साथ पैसे का प्रलोभन देकर गलत करने का प्रयास किया था,लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद सोमवार की देर शाम पीड़िता जब घर पर अपने एक बच्चे के साथ थी,तो इसका फायदा उठाकर आरोपी ससुर सुखदेव पासवान उसके घर घुस गया और पैसे का प्रलोभन देकर अवैध संबंध बनाने को कहा। जब पीड़िता ने इंकार किया, तो आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress