1 0
मायके से ससुराल जानें के दौरान सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, पति घायल। - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 25 Second

पलामू से बड़ी खबर आ रही है जहां महिला पति के साथ मायके से ससुराल जा रही थी तभी खराब रास्ता होने की वजह से बाईक असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गई। इस दौरान महिला को गंभीर चोट आई। पति भी घायल हुआ। महिला को जख्मी हालत में अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना बुधवार की है। पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ में ग्राम देवता स्थान के पास हुई। बताया जा रहा है कि सोनी देवी (26) नाम की महिला अपने पति नरेंद्र शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर हरिहरगंज स्थित अपने मायके से लातेहार जिले के मंडल स्थित अपने ससुराल जा रही थी। घटना के बारे में महिला के पति से पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि जहां यह हादसा हुआ है। वहां सड़क खराब होने के कारण पिछले डेढ़ वर्ष से डायवर्सन बनाकर आवागमन संचालित किया जा रहा है। इस कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। मृत महिला के दो छोटे बच्चे हैं।

About Post Author

Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress