0 0
Read Time:3 Minute, 35 Second

मित्र को घर छोड़ लौटते समय कार पुलिया से टकराई, एक की मौत, एक जिंदगी-मौत से जूझ रहा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना –
जिरुआ स्थित जनकल्याण छठ घाट के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रमना पंचायत निवासी स्वर्गीय सीताराम के 20 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार रमना पंचायत निवासी आकाश कुमार, गम्हारिया पंचायत के छोटू सिंह खरवार के पुत्र गुड्डन सिंह खरवार, रघुनाथ राम के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार तथा सुनील कुमार शुक्रवार की रात कार से गुड्डन सिंह खरवार को खरदाहा स्थित उसके घर छोड़ने गए थे। घर छोड़कर वापस लौटने के क्रम में जिरुआ जलाशय के पास जनकल्याण छठ घाट के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना स्थल आबादी से दूर होने के कारण घटना की तत्काल जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। रात करीब 10–11 बजे एक राहगीर वाहन चालक ने ताहिर अंसारी को फोन कर दुर्घटना की सूचना दी। इसके बाद घायलों के परिजनों और पुलिस को जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। दो घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया। कार चालक का पैर टूट गया है, जिसका इलाज पलामू के मेदिनीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं रांची रिम्स में पुरुषोत्तम कुमार जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। इलाज के दौरान सुनील कुमार की मौत हो गई।
शनिवार देर रात जब सुनील कुमार का शव घर पहुंचा तो परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान
सुनील कुमार की मौत की सूचना पर विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मुन्ना पासवान, तथा गम्हारिया पंचायत के मुखिया पति जसवंत पासवान ने मृतक के घर पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक प्रतिनिधि ने अपने स्तर से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की तथा विधिसम्मत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

About Post Author

jharkhanddrishtinews1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *