रविदास जयंती पर रमना में कार्यक्रम संपन्न

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर रमना में भीम आर्मी क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत रविदास और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुखिया रमना रामचंद्र राम उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी मुंशी पासवान, राजकुमार शाह और भोला राम ने माल्यार्पण कर संत रविदास एवं बाबा साहेब के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान वक्ताओं ने संत रविदास के विचारों और बाबा साहेब अंबेडकर के सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भीम आर्मी क्लब के सदस्य अमित कुमार, मुन्ना रवि, रविंद्र आर्या और सोनू कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating