नगर निकाय चुनाव को लेकर गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
नगर निकाय चुनाव को लेकर गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
इसी कड़ी में वार्ड नंबर 12 से प्रत्याशी सौरभ सिंह उर्फ राजा सिंह ने अपनी दावेदारी मजबूत तरीके से पेश की है। नामांकन के बाद से ही वे लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं और वार्डवासियों से समर्थन की अपील कर रहे हैं।
सौरभ सिंह (राजा सिंह) स्थानीय मुद्दों को लेकर मुखर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 12 में मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना उनका लक्ष्य है। साथ ही युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के हित में ठोस योजनाएं लागू करने का भरोसा दिलाया।
जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों में प्रत्याशी को लेकर उत्साह देखा गया। कई लोगों ने उम्मीद जताई कि यदि सौरभ सिंह को मौका मिलता है तो वार्ड का सर्वांगीण विकास होगा और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान संभव हो पाएगा।
नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 12 में मुकाबला रोचक होता जा रहा है।
About Post Author
jharkhanddrishtinews1
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating