बंशीधर फाइटर बनी गिद्धि प्रीमियर लीग की विजेता
रोमांचक फाइनल में दबंग गिद्धि को 1 रन से हराया

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । गिद्धि रमना में आयोजित गिद्धि प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को बेहद रोमांचक रहा। फाइनल में बंशीधर फाइटर और दबंग गिद्धि के बीच खेले गए मुकाबले में बंशीधर फाइटर ने मात्र एक रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बंशीधर फाइटर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 85 रन बनाए। टीम के कप्तान भाटिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 रनों की अहम पारी खेली। शरद ने भी उपयोगी योगदान दिया। दबंग गिद्धि की ओर से गेंदबाजी में चंदन पांडे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दबंग गिद्धि की टीम संघर्ष के बावजूद 84 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से इकबाल अंसारी ने शानदार 58 रन बनाए, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। मुकाबला अंतिम गेंद तक रोमांचक बना रहा।
मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए बंशीधर फाइटर के कप्तान भाटिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल के लिए दबंग गिद्धि के शिवम पांडे को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि मुखिया अजित कुमार पांडे, पूर्व मुखिया पुनीत कुमार पांडे उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मेंद्र कुमार पांडे, रिंकू दुबे और संतोष पांडे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating