0 0
Read Time:3 Minute, 41 Second

मझिआँव से संजीव सिंह की रिपोर्ट

स्कूटनी में चार वार्ड पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त,52   प्रत्याशियों ने किया था नामांकन जिसमें 48 चुनावी मैदान में उतारे।

संवाद सूत्र झारखण्ड दृष्टि न्यूज़ मझिआंव(गढ़वा)नगर निकाय चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद  समीक्षात्मक स्कूटनी की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान भिन्न वार्डों से चुनावी मैदान में खड़े कुल 52 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों द्वारा दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई । जिसमें भरे गए नामांकन पत्र में अर्हता पूरी नहीं होने के कारण चार प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त कर दिया गया।
स्कूटनी के दौरान वार्ड संख्या नौ से मीरा कुमारी, वार्ड संख्या छह से रविता कुमारी जबकि वार्ड संख्या बारह से भगवान शर्मा एवं रमेश विश्वकर्मा का नामांकन निरस्त किया गया। इस प्रकार कुल  चार वार्ड पार्षद प्रत्याशी स्कूटनी में बाहर हो गए। जिसमें कुल चुनावी मैदान में 48 वार्ड पार्षद सदस्य के रूप में चयन किए गए।
बताया गया कि वार्ड संख्या एक से चार तक कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें दिनेश कुमार गुप्ता, प्रदीप शाह, युगल राम, सौरव कुमार, गीता देवी, दीपक कुमार, प्रभु राम, रीता देवी, रेणु कुमारी, सुनीता देवी, प्रशांत कुमार दुबे, प्रेमानंद त्रिपाठी, बसंत कुमार, विकास कुमार सिंह, कुमारी संगीता देवी, गीत सिंह, बीना देवी, लक्ष्मी देवी, विंदा देवी एवं सरिता देवी शामिल हैं।
वहीं वार्ड संख्या पांच से आठ तक मिंता देवी, मोहम्मद आफताब खान, राहुल कुमार, राजेंद्र राम, विवेक सोनी, सुनील कुमार, संजय प्रसाद, सुमन विश्वकर्मा, राधा देवी, कालिंदी देवी, सुधीर शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, पार्वती कुंवर, अमित कुमार एवं अजय राम के नाम शामिल हैं। इस श्रेणी में वार्ड संख्या छह से रविता कुमारी का नामांकन स्कूटनी में रद्द किया गया।
इसके अलावा वार्ड संख्या 9 से 12 तक अनिता देवी, कमला देवी, रानी कुमारी, बबलू रजवार, रविकांत कुमार, विनय राम, अनीता देवी, पनती देवी, ममता कुमारी, राधिका देवी, ममता कुमारी, बालमुकुंद मेहता एवं मुकेश कुमार मेहता ने नामांकन दाखिल किया गया था।
स्कूटनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर आगे की चुनावी प्रक्रिया को गति दी जाएगी।

About Post Author

jharkhanddrishtinews1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *