
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । थाना क्षेत्र के परसवान गांव निवासी 32 वर्षीय अविनाश कुमार बुधवार की सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। अविनाश मेराल थाना क्षेत्र स्थित गोंदा हाई स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं,फिलहाल मैट्रिक की परीक्षा को लेकर गढ़वा में डिक्टेशन पर है।
इस संबंध में पत्नी सरिता देवी ने बुधवार की शाम रमना थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। स्वजनों के अनुसार अविनाश कुमार बुधवार की सुबह करीब छह बजे मॉर्निंग वॉक के लिए बहियार खुर्द की ओर घर से निकाला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।
काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिजनों का कहना है कि उनके पास रहने वाले दोनों मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहे हैं, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।
बताया जाता है कि अविनाश कुमार अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य था। शिक्षक पिता पंचू राम के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी। अचानक लापता होने की घटना से स्वजन व परिचित किसी अप्रिय आशंका को लेकर चिंतित और सहमे हुए हैं।
इधर रमना थाना पुलिस मामला दर्ज कर अविनाश कुमार की खोजबीन में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है तथा आम लोगों से भी जानकारी मिलने पर तत्काल थाना को सूचित करने की अपील की है।