0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second



अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना । प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरने वाले मुख्य पथ तथा उससे जुड़ने वाली गली-मोहल्लों व शहीद भगत सिंह चौक, हरि गणेश मोड़ तथा सर्वेश्वरी चौक के पास लगने वाले जाम और अतिक्रमण को लेकर स्थानीय प्रशासन एक बार फिर गंभीर हो गया है।

गत सप्ताह प्रखंड कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में प्रमुख करुणा सोनी की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई थी। बैठक में सीओ विकाश पांडेय, सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अनुज चंद्रवंशी, व्यवसायी मुन्ना प्रसाद,मंतोष प्रसाद,अशोक प्रसाद सहित कई दुकानदार शामिल हुए थे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि एक सप्ताह के भीतर सभी दुकानदार अपना-अपना अतिक्रमण स्वेच्छा से हटाने, दुकानों के बाहर सामान नहीं रखेंगे, ग्राहकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करेंगे तथा कचरा सड़कों पर नहीं फेंकेंगे।

हालांकि, एक सप्ताह बीतने के बाद भी निर्णयों पर अमल नहीं होने पर शुक्रवार को प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। सरकारी अमीन सुकरन सिंह द्वारा अतिक्रमित स्थानों की मापी का कार्य आरंभ कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *