0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second



अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट

रमना । रेलवे सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक लाने के उद्देश्य से रमना रेलवे स्टेशन परिसर में धनबाद से आए रेलवे कर्मचारियों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने रेल यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक में गैस सिलेंडर व पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा करने के खतरों को दर्शाया गया। साथ ही ओवरब्रिज का उपयोग किए बिना सीधे रेलवे ट्रैक पार करने की प्रवृत्ति और उससे होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को जीवंत रूप में दिखाया गया, जिससे लोगों को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान यातायात निरीक्षक विजय प्रकाश तथा स्टेशन प्रबंधक मोहम्मद फिरोज आलम ने यात्रियों से संवाद कर स्टेशन से जुड़ी समस्याओं पर भी मंथन किया। यात्रियों ने शौचालय और प्रतीक्षालय की कमी को प्रमुख समस्या बताया, जबकि ग्रामीणों ने अंडरपास में जल जमाव की समस्या उठाई।
अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए उच्च स्तर पर पहल की जा रही है। जल्द ही स्टेशन परिसर में शौचालय व प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही अंडरपास के बाहरी हिस्से में शेड निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *