Read Time:1 Minute, 23 Second

खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी। होली पर्व को लेकर खरौंधी थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक के बाद माहौल पूरी तरह रंगोत्सव में बदल गया, जब थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने स्वयं आगे बढ़कर उपस्थित लोगों को अबीर-गुलाल लगाया और होली की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि होली का पर्व समाज को जोड़ने का काम करता है। रंगों के इस त्योहार में प्रेम, भाईचारा और आपसी विश्वास सबसे बड़ा संदेश है। किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि से दूर रहते हुए सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं।
थाना परिसर में मौजूद जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और ग्रामीणों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर सौहार्द का परिचय दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान एकता और भाईचारे की झलक साफ दिखाई दी।