होली पर्व को लेकर रमना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । होली पर्व को लेकर रविवार को रमना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी ने की। बैठक में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है। सभी लोग मिलजुल कर शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाएं, ताकि क्षेत्र की एकता और सद्भाव की मिसाल कायम रहे।
सीओ विकास पांडेय ने कहा कि प्रशासन की पहली नजर भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर है। ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
थाना प्रभारी आकाश कुमार ने कहा कि होली के दौरान गश्ती दल सक्रिय रहेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।
बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।साथ ही आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया।बैठक को सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी,मुखिया अजीत पांडेय,चुन्नू सिंह,पंकज सिंह,वीरेंद्र बैठा,राजेंद्र उरांव सहित कई लोगों ने संबंधित किया।संचालन रामचंद्र राम ने किया।मौके पर कई लोग मौजूद थे।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating