होली को लेकर रमना में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट



रमना । होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को रमना थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च के माध्यम से आम लोगों को निडर होकर त्योहार मनाने का संदेश दिया गया।
एसडीपीओ बंशीधर नगर सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र आजाद तथा थाना प्रभारी आकाश कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर थाना मोड़, सर्वेश्वरी चौक, गणेश मोड़, भगत सिंह चौक, स्टेट बैंक, हाई स्कूल चौक सहित पूरे बाजार और आसपास के ग्रामीण इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल के जवानों ने गलियों में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
मार्च में बंशीधर नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, बिशनपुरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, एएसआई राकेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और सशस्त्र जवान शामिल थे।
थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि होली को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष गश्त की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि शराब पीकर उपद्रव करने या सोशल मीडिया पर भड़काऊ व भ्रामक पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating