उपायुक्त महोदय से मिलकर आवेदन के माध्यम से ध्यान कराया आकृष्ट ,जिला परिषद प्रतिनिधि



*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*
गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय को गरदाहा गांव में स्थानांतरित करने के निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए कांडी मुख्य बाज़ार के समीप ही प्रखंड कार्यालय निर्माण कराने एवं कांडी प्रखंड को दो भागों में विभाजित करने हेतु आज उपायुक्त महोदय से मिलकर आवेदन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया।
कांडी मुख्य बाज़ार प्रखंड क्षेत्र का प्रमुख केंद्र है, जहाँ से अधिकांश पंचायतों के लोगों का आवागमन सुगम एवं सुविधाजनक है।
जनहित एवं जनसुविधा को सर्वोपरि रखते हुए आग्रह किया कि कांडी प्रखंड कार्यालय का निर्माण कांडी मुख्य बाज़ार के समीप एवं वर्तमान प्रखंड मुख्यालय के आसपास ही सरकारी भूमि का सर्वे करा कर प्रखंड कार्यालय का निर्माण कराया जाए, ताकि अधिकतम लोगों को प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ सहजता से मिल सके।
साथ ही, कांडी प्रखंड की जनसंख्या एवं भौगोलिक विस्तार को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनसुविधा के लिए कांडी प्रखंड को…
1. कांडी प्रखंड
2. गरदाहा प्रखंड
दो अलग-अलग प्रखंडों में विभाजित करने हेतु प्रस्ताव रखा। साथ ही कांडी प्रखंड क्षेत्र की सभी गांवों में हर बिजली खंभे पर स्ट्रीक लाइट लगवाने तथा प्रखंड की सभी ख़राब चापाकल की मरम्मती हेतु आग्रह किया।
आशा है प्रशासन द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए इस गम्भीर विषय पर सकारात्मक एवं संवेदनशील निर्णय लिया जाएगा।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
पंचायत भवन के सभागार मे प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्राम सभा किया गया
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार...
आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंचा बिजली।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां टोला चबूतरवा में चालीस...
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव...
आजादी के 78 साल बाद आदिवासी लुका टोला मे रैयती जमीन में समोहीक रास्ता निकाला गया
आजादी के 78 साल बाद भी कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत के आदिवासी टोला लुका में सड़क नहीं बन पायी...
हरिहरपुर ओपी से 200 मीटर की दूरी पर मंदिर से हनुमान जी की मुकुट चोरी की गई।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* हरिहरपुर ओपी क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, आजाद नगर(लेदरवा पर)...
प्लस टू उच्च विद्यालय में औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर भड़के बीडीओ।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में मंगलवार को...
Average Rating