खरौंधी में यूजीसी के समर्थन में निकला समर्थन मार्च, नेताओं ने किया जोरदार समर्थन

खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी। खरौंधी में यूजीसी के समर्थन में एससी-एसटी ओबीसी एकता मंच खरौंधी के द्वारा एक समर्थन मार्च निकाला गया। इस समर्थन मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और यूजीसी कानून के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
समर्थन मार्च में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी भी शामिल हुईं। उन्होंने यूजीसी के समर्थन में हुंकार भरते हुए कहा कि यह कानून समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए जरूरी है और सभी लोगों को इसके समर्थन में एकजुट होना चाहिए।
वहीं झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला परिषद सदस्य खरौंधी धर्मराज पासवान ने कहा कि यूजीसी को लागू करना समाज में समानता और न्याय के लिए अहम कदम है। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी समाज के लोग इसके समर्थन में पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं।
भवनाथपुर की जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने भी समर्थन मार्च में शामिल होकर कहा कि यूजीसी के समर्थन में लोगों की एकता यह दिखाती है कि समाज अब अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो चुका है।
इसी क्रम में पूर्व विधायक प्रत्याशी बरुण बिहारी ने कहा की यूजीसी कानून समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसे लागू करने के लिए जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है।
वहीं झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर राम ने कहा की समाज के सभी वर्गों को मिलकर इस कानून के समर्थन में आगे आना चाहिए, ताकि सामाजिक न्याय और समान अधिकार सुनिश्चित हो सके।
समर्थन मार्च के दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए यूजीसी के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating