0 0
गढ़वा एसपी अमन कुमार ने महिला थाना और हरिहरपुर ओपी का किया औचक निरीक्षण। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 16 Second



*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*



झारखंड के गढ़वा जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार ने रविवार को महिला थाना नगर उंटारी और हरिहरपुर ओपी का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने थानों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की और जनता के प्रति संवेदनशील एवं पारदर्शी पुलिसिंग पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी महोदय ने लंबित मामलों पेंडिंग केस की विस्तृत समीक्षा की और इनके त्वरित निपटारे के सख्त निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने थाना/ओपी की दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS सिस्टम, सिरिस्ता कार्य, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, परिवादियों के लिए बैठने-पानी की व्यवस्था और थाना परिसर की स्वच्छता का भी जायजा लिया।

वहीं अभिलेखों और पंजियों में पाई गई कमियों को तुरंत सुधारने, लंबित मामलों का समयबद्ध अनुसंधान करने और कार्यालय-थाना परिसर को स्वच्छ रखने के स्पष्ट आदेश दिए गए।

एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों और चौकीदारों को “Citizen Centric Policing” को मजबूत करने, पारदर्शिता बनाए रखने और आम जनता को त्वरित व निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक, नगर उंटारी अंचल जितेंद्र कुमार आजाद
थाना प्रभारी, नगर उंटारी उपेंद्र कुमार, महिला थाना प्रभारी, नगर उंटारी रुकमणी कुमारी, ओपी प्रभारी, हरिहरपुर नसीम अंसारी उपस्थित थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress