अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -प्रखंड के चुन्दी के पास मंगलवार सुबह एक नीलगाय अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी प्रयास के बाद नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी टीम का सहयोग किया।रेस्क्यू अभियान में वन अधिकारी सचिन कुमार सिंह, नीरज मेहता, उमेश समेत अन्य कर्मी शामिल रहे। नीलगाय के सुरक्षित बाहर निकलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की तत्परता की सराहना की।

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress